आगरा: दो दिन से लापता बच्चे का शव भूसे के ढेर में मिला, तीन लोग गिरफ्तार

आगरा। ताजनगरी आगरा में दो दिन से लापता 9 साल के मासूम उपदेश का शव घर के पास ही भूसे के ढेर में दबा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई है। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर एत्मादपुर सलीम खान की भूमिका संदिग्घ पाए जाने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है। बता दें, बुधवार को बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना से गांव वालों में आक्रोश है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

missing 9 year old boy found dead in agra

घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था इकलौता बेटा

जानकारी के मुताबिक, धोर्रा गांव में रहने वाले रघुनाथ सिंह किसान हैं। उनका इकलौता बेटा उपदेश घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। परिजनों ने हर तरफ उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। तब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर परिजनों ने क्षेत्रीय बीजेपी विधायक रामप्रताप सिंह चौहान से संपर्क किया। बुधवार को विधायक के हस्तक्षेप के बाद किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज हो पाया। इसके बाद गुरुवार सुबह रघुनाथ की पत्नी की नजर घर के पास रखे पड़ोसी के भूसे के ढेर पर गई। उन्हें लगा जैसे अंदर कुछ छिपाया गया है।

भूसे के अंदर से मिला बच्चे का शव

जब भूसा हटाया तो अंदर बच्चे का शव दिखा। अपने बच्चे का शव देखते ही पूरे घर में चीत्कार मच गई। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस के भी होश उड़ गए। गांव वाले लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ ही लामबंद हो गए। तनाव देख गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। दरअसल, बच्चे के पिता रघुनाथ ने मुकदमा लिखाते समय ही अपने पड़ोसी पर शक जाहिर किया था। इस पर पुलिस ने पड़ोसी को पूछताछ के लिए भी बुलाया था। पड़ोसी ने पुलिस से कहा कि वो उनके का अपहरण क्यों करेंगे। उनकी तो कोई आपसी रंजिश भी नहीं है। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पहले उपदेश का चचेरा भाई 17 वर्षीय हिमांशु लापता हुआ था और उसका भी आज तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+