पिता ने 13 साल की बेटी का निकाह तिगुने उम्र के युवक से जबरन कराया, उसने रोकर बयां किया दर्द

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की नाबालिग ने अपने पिता पर खुद को बेच देने का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि उसके पिता ने चंद पैसों की लालच में उसकी उम्र से तिगुनी उम्र के व्यक्ति के साथ जबरन उसका निकाह करवा दिया है। लड़की जैसे-तैसे ससुराल से बचकर भाग आई है। नाबालिग ने अपनी मां के साथ जिला मुख्यालय में आकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ककार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने तत्काल संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

minor girl forcefully married to a man

दोपहर जिलामुख्यालय पर 13 साल की शबनम अपनी मां के साथ पहुंची। छोटी सी उम्र में हाथों में मेहंदी और शादीशुदा महिलाओं की तरह बुर्खा और अन्य गहने पहने हुई बच्ची को देखकर अधिकारी हैरान हो गए। जब लड़की की शिकायतें सुनी तो अधिकारियों के रौंगटे खड़े हो गए। नाबालिग ने बताया कि वो मलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सप्ताह भर पूर्व उसके भाई की शादी हुई थी और उसके वलीमे के दिन उसके पिता कलुआ ने उसका निकाह सबुहा गांव के अधेड़ के साथ जबरन पढ़वा दिया।

जब वो ससुराल पहुंची तो पति ने उसके साथ गलत करना चाहा। विरोध करने पर लड़की को खरीद कर लाये जाने की बात बताई। जैसे-तैसे वो वहां से बचकर आई है। उसकी माता ने बताया कि बेटी के निकाह का विरोध करने पर पति ने उसे जबरन मारपीट कर घर से निकाल दिया था। घटना के बारे में सुनने के बाद सुनवाई कर रहे एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने तत्काल थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+