ताज नगरी में लड़कियों को बहलाकर बनाया जाता है वीडियों, बाजार में बिकती है सीडी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन के लिए काफी विख्यात है ,जिसमें ताज नगरी सबसे आगे है। लेकिन ताज नगरी आगरा में ऐसी घटना सामने आयी है जिसने प्रेमी जोड़े का जीवन नर्क बना दिया है।
प्रेम की नगरी आगरा में एक प्रेमी युगल का अश्लील वीडियो महज 20-20 रुपए में बिक रहा है जिसने इस प्रेमी जोड़े का जीवन दुसवार कर दिया है। आगरा के बाजार नाई की मंडी में एक प्रेमी युगल का वीडिया लीक हो गया है।
युवक-युवती के इस वीडियो को यहां के सीडी व्यापार से जुड़े लोग धड़ल्ले से बेच रहे हैं। यही नहीं कुछ युवक इसे एक कारोबार की तरह से चला रहे हैं। ये युवक लड़कियो को अपने प्यार के जाल में फंसाते हैं फिर उनका वीडियो बनाकर उसे बाजार में बेचते हैं।
Video-दुष्कर्म की कोशिश करने वाले की युवती ने की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल
लेकिन जिस युवक व युवती का वीडियो लीक हुआ है उसे पंचायत ने गांव से बाहर निकाल दिया है। उधर इस रैकेट की जानकारी आईजी डीसी मिश्रा को दी गयी है।
नाई मंडी में एक युवक ने युवती का सेक्स वीडियो बनाकर उसे 3 लाख रुपए में बेच दिया। जिसके बाद यह वीडियो बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है। इलाके के आइजी डीसी मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दे दिया हैं।













Click it and Unblock the Notifications