आगरा: कलेक्ट्रेट में टावर पर चढ़ गया युवक, 12 घंटे बाद मांग पूरी हुई तब जाकर उतरा

आगरा। मानसिक चिकित्सालय में संविदा कर्मचारी सुभाष के जिला मुख्यालय पर मोबाइल के टावर पर चढ़ने का ड्रामा बारह घंटे बाद आखिर समाप्त हो गया है। प्रशासन द्वारा लिखित मांग मानने के आश्वासन के बाद सुभाष टावर से उतर आया। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी के मामले में संशय बना हुआ है।

man climbs on mobile tower in collectorate premise

बता दें कि मानसिक चिकित्सालय में थर्ड पार्टी कर्मचारियों की छटनी कर 21 कर्मियों को निकाल दिया गया था और उनका दो माह का वेतन भी बकाया था। उनमें से एक कर्मचारी सुभाष बाबू सुबह तड़के चुपचाप आकर जिला मुख्यालय में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह दस बजे के लगभग जब लोगों की नजर उसपर गयी तो हंगामा मच गया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सम्राट तमाम अधिकारी मौके पर आ गए। लोगों की भीड़ वीडियो बनाने में जुट गई। काफी कोशिश के बाद भी सुभाष अपनी मांगें पूरी न होने पर उतरने को तैयार नहीं था और प्रशासन को उसने तीन बजे तक का अल्टीमेटम दे दिया था।

man climbs on mobile tower in collectorate premise

इसके बाद प्रशाशन ने उसकी सभी कर्मचारियों की बहाली की मांग, उनका बकाया वेतन देने की मांग और ड्यूटी समय आठ घण्टे करने के साथ स्थानांतरण पर रोक जैसी मांगें मान लीं और लिखित आश्वाशन दिया। इसके बाद प्रशाशन ने जब उसे उतारने की कोशिश की तो उनके इंतजाम नाकाफी देख सुभाष खुद नीचे उतर आया। उतरते वक्त उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी और वो नेताओं की तरह हाथ हिलाता हुआ नीचे उतर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+