एकतरफा प्रेमी ने घर के सामने लड़की को मार डाला, रोते रहे परिजन, लोग बनाते रहे वीडियो

Agra news, आगरा। यूपी के आगरा में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना खंदौली क्षेत्र के व्यापारीयन मोहल्ला में एक पड़ोसी युवक ने लड़की को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घर के पास ही लड़की का शव देख परिजनों की चीख निकल गई। घटना की सूचना पर थाना खंदौली पुलिस में दौड़ लगा दी और घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों के गुस्से को शांत किया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची आरोपी मौके से भाग चुका था, लेकिन रविवार को आरोपी थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसने एकतरफा प्यार में आकर ऐसा घातक कदम उठाया।

lover brutally killed a girl with axe

घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। जहां 25 वर्षीय रहनुमा निवासी व्यापारीयान मोहल्ला, घर के पास से पानी भरने के लिए गई थी। तभी आरोपी दिलीप ने पानी भरने से पहले ही उसके ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं परिवार वाले लड़की दर्दनाक मौत से रो रहे थे तो लोग कटे सिर का वीडियो बना रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलने पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

lover brutally killed a girl with axe

वहां पर मौजूद लोगों की मानें तो कुछ समय पूर्व दिलीप ने मृतिका के भाई पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा भी पंजीकृत किया था। दिलीप के द्वारा एक बार फिर उसी घर में वारदात करने से परिजनों में खौफ व्याप्त हो गया है। उनका कहना है कि पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+