गलती से दबाया EVM का ऐसा बटन, यूपी के इस बूथ पर होगी दोबारा वोटिंग
Agra News, आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दूसरे चरण में आगरा सीट पर हुए मतदान में पीठासीन अधिकारी की गलती की वजह से अब यहां एक बूथ पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। बता दें कि बूथ नंबर 455 पर तैनात पीठासीन अधिकारी द्वारा गलत बटन दबा देने से 141 वोट डिलीट हो गए थे।

गलती से दबाया बटन
आगरा लोकसभा सीट पर गत 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान संपन्न हुआ था। इस दौरान एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बहरन के पास जटुआ गांव में बूथ संख्या 455 पर मतदान के बाद यहां पीठासीन अधिकारी ने ईवीएम (EVM) में क्लियर का बटन दबा दिया था। इसके चलते 141 वोट डिलीट हो गए।

25 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान
चुनाव आयोग ने बूथ संख्या 455 पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है। यहां 25 अप्रैल को दोबारा वोटिंग कराए जाने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बता दें कि एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बहरन के पास जटुआ गांव 439 वोट है।

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा
आगरा के उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस ने उम्मीदवार की भी घोषणा कर दिया है। कांग्रेस (Congress) ने रणवीर शर्मा (Ranvir Sharma) को यहां से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पर लगातार पांच बार चुने गए बीजेपी विधायक जगन गर्ग के निधन के बाद इस विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था। अब यहां उपचुनाव के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- आगरा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications