आगरा की रैली में बोले राजनाथ- प्रदेश में लगा ग्रहण, इसलिए नहीं दिखाई दे रहे अच्छे दिन
आगरा स्थित फतेहाबाद की रैली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पिता पुत्र के द्वंद, सपा कांग्रेस के गठबंधन और अपनी पाकिस्तान यात्रा का जिक्र किया।
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी समेत तमाम दलों की रैलियों का दौर जारी है।
प्रदेश स्थित आगरा के फतेहाबाद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी के मुखिया को कहना चाहता हूं कि आपको सरकार रहने के कारण यहां ग्रहण लग गया है, इसलिए अच्छे दिन दिखाई नहीं दे रहे हैं।

लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर कहा कि जो पार्टी 4 महीने पहले खाट पकड़ चुकी है, उससे तुम समझौता कर रहे हो? कहा कि सपा ने कांग्रेस से गठबंधन कर आत्महत्या कर ली, ये पार्टी डिप्रेशन में चली गई है।
राजनाथ ने सपा के झगडे़ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुलायम सिंह की कमाई को अखिलेश ने पानी में डाल दिया। गठबंधन किया, उस समय भी विरोध किया।
राजनाथ ने अपने पाकिस्तान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने भी ठान लिया था कि पाकिस्तान की धरती पर जाकर पाकिस्तान को बेनकाब करुंगा।
ये भी पढ़े: मेरठ की शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...












Click it and Unblock the Notifications