आगरा से लापता हुई नाबालिग लड़की 7 दिन बाद दिल्ली में मिली, पुलिस को बताई चौंकाने वाली ये बात
आगरा। ताजनगरी आगरा में किडनैप की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। हालांकि, लड़की के बयान ने अपहरण की पूरी कहानी को पलट कर रखा दिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह नीट एग्जाम की तैयारी के लिए अपनी बुआ के लड़के के दोस्त के साथ दिल्ली गई थी। लड़की का मंगलवार को मेडिकल कराया गया और कलमबंद बयान भी दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लड़कों को हिरासत में लिया और लड़की को बुर्का पहनाकर साथ ले जाने वाले युवक की तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला ?
आगरा में बीती 23 फरवरी को एक अस्पताल में दवा लेने गई लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक लड़के ने बुर्का पहनाकर लड़की का अपहरण कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में युवक बुर्का पहने लड़की के साथ जाता हुआ दिखाई दिया था। परिजनों ने मेरठ के महताब राणा पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुदकमा दर्ज कराया था। पुलिस महताब और लड़की की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज, कई सुराग और पूछताछ के बाद पुलिस की टीम दिल्ली पहुंच गई। सोमवार की देर रात पुलिस ने लड़की दिल्ली के एक पीजी से बरामद किया, लेकिन लड़की की ने बातें बताई उससे पुलिस भी हैरान रह गई। उसने बताया कि वह नीट की तैयारी करना चाहती थी, लेकिन परिवारवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। जनवरी 2020 में वह बुआ के घर रहने गई थी, इस दौरान बुआ के बेटे के दोस्त से उसका संपर्क हो गया। उसने उससे नीट की तैयारी कराने को दिल्ली ले जाने को कहा।
लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, 23 फरवरी को उसके भाई का दोस्त दिव्यांशु चौहान आगरा आया। वह कार में ही बैठा रहा। दिव्यांशु के साथ ही दिल्ली चली गई। लड़की ने बताया कि दिव्यांशु ग्वालियर में रहता है। उसका साथी रिंकू साहू दिल्ली का रहने वाला है। आगरा पुलिस ने बताया कि लड़की को पीजी में शिफ्ट करने के तुरंत बाद दिव्यांशु को उसकेउ गृह जिले ग्वालियर में गिरफ्तार किया गया था। उस पर वहां साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं दिव्यांशु चौहान और साह के साथ महताब राणा का भी कोई संबंध तो नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications