आगरा में गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी की हत्या, विरोध में बंद हुए बाजार

आगरा, 03 जुलाई: ताजनगरी आगरा के पिनाहट में रविवार को व्यापारी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। पति पत्नी के शव घर के कमरे में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका जता रही है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, व्यापारियों में भी आक्रोश व्याप्त है। विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें और संस्थानों को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

Galla trader and his wife murdered in Agra

कमरे में पड़े मिले दंपत्ति के शव

पिनाहट निवासी सुरेश गुप्ता गल्ला व्यापारी थे। बताया जा रहा है कि सुबह सुरेश गुप्ता (72) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (65) घर से बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों ने देखा। कमरे में सुरेश और उनकी पत्नी के शव पड़े हुए थे। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यापारी का अपने ही सगे भाइयों से जमीनी विवाद बीते कई वर्षों से चल रहा है। व्यापारी के दोनों भाई दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दंपत्ति का बेटा शहर में रहता है।

शरीर पर मिले चोट के निशान

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपत्ति के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, घर का सामान बिखरा हुआ मिला है, जिससे लूट के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+