Women Day: ताजमहल पर महिलाओं की फ्री एंट्री, शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों को भी देख सकेंगे पर्यटक

आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री कर दी है। यही नहीं 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस पर संरक्षित स्मारकों में सभी सैलानियों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। एएसआई के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल (मॉन्यूमेंट्स) एम नांबिराजन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

Recommended Video

    International Women's Day 20201 : ASI का महिलाओं को गिफ्ट,Taj Mahal में एंट्री फ्री | वनइंडिया हिंदी
    free entry for women to asi sites including taj mahal on international women day

    वर्ल्ड हेरिटेज डे पर स्मारकों में पर्यटकों के लिए एंट्री फ्री रहेगी

    अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने जानकारी दी कि विगत वर्ष की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। वहीं, एएसआई की निदेशक (मॉन्यूमेंट द्वितीय) डॉ. अरविन मंजुल ने आदेश जारी कर कहा है कि 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे पर स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए एंट्री फ्री रहेगी।

    शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को भी देख सकेंगे पर्यटक

    बता दें, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में फ्री एंट्री का निर्णय लिया है। तहखाना में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को भी देख सकेंगे। बता दें कि पिछले साल संस्कृति मंत्रालय ने महिलाओं को फ्री एंट्री देने की सुविधा शुरू की थी, जिसे इस साल भी बढ़ाया गया है।बता दें, बीते गुरुवार को एक स‍िरफ‍िरे ने ताजमहल में बम की होने की सूचना दी थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। ताजमहल को खाली कराकर सर्च अभि‍यान चलाया गया, लेक‍िन कहीं कुछ नहीं म‍िला। ताजमहल पर इस तरह बम की धमकी के बावजूद ताज का दीदार करने वालों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आई। ताजमहल में शनिवार को 15,277 सैलानियों ने प्रवेश किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+