ताजमहल के अंदर मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 4 युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
आगरा, 26 मई: ताजमहल परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों में 3 हैदराबाद और एक आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने चारों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी (सिटी) आगरा विकास कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ ने 6 लोगों को नमाज अदा करते देख इनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन 2 लोग भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। सीआईएसएफ ने इन लोगों को थाना ताजगंज के सुपुर्द किया और CISF की तहरीर पर आईपीसी की धारा 153 में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चार व्यक्ति में से तीन व्यक्ति तेलंगाना और एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से है।

आगरा में ताजमहल घूमने के दौरान नमाज अदा करने वाले 4 पर्यटकों को पकड़ा गया है। एक पर्यटक ने बताया, "हम हैदराबाद से हैं। हमने मस्जिद का बोर्ड लगा देखकर नमाज पढ़ी। हमने औरों को भी नमाज़ पढ़ते देखा तो हमें लगा कि नमाज़ पढ़ सकते हैं। वहां नमाज़ न पढ़ने को लेकर कुछ नहीं लिखा था।" पुलिस ने सीआईएसएफ की तहरीर पर चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।
एसपी (सिटी) आगरा विकास कुमार ने बताया कि पकड़े गए चार व्यक्ति में से तीन व्यक्ति तेलंगाना और एक व्यक्ति यूपी के आजमगढ़ से है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications