आगरा: पूर्व विधायक के भतीजे पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
आगरा। ताजनगरी आगरा में गुरुवार की शाम कार सवारों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पूर्व ब्लाक प्रमु़ख गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार सवार हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला जमीनी विवाद और चुनानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

पूर्व बसपा विधायक के भतीजे हैं राजवीर सिंह
थाना सिकंदरा के गांव अकबरा निवासी राजवीर सिंह अछनेरा के वर्ष 2000 से 2005 तक ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वह फतेहपुर सीकरी से पूर्व बसपा विधायक सूरज पाल के भतीजे भी हैं। राजवीर सिंह जमीनों की खरीद-फराेख्त का काम भी करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-अकबरा गांव रोड पर सिल्वर एस्टेट कालोनी की प्लॉटिंग की है। पूर्व विधायक सूरज पाल ने बताया कि राजवीर सिंह अपने साझीदार गोपाल भदौरिया और अशोक प्रधान के साथ कालोनी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अकबरा गांव का रहने वाला रिंकू कार से अपने एक दो साथी के साथ वहां पहुंचा। उसने कार से बाहर आते ही राजवीर सिंह पर ताबड़तोड़ गाेलियां चलानी शुरू कर दीं।
चार गोलियां मारकर फरार हुए बदमाश
हमले में उन्हें चार गोली मारने के बाद कार सवार हथियार लहराते हुए भाग निकले। पूर्व ब्लॉक प्रमु़ख को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हमले की पीछे जमीन का विवाद और चुनावी रंजिश बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications