Agra में आग का तांडव: कहीं जिम में लगी भीषण आग तो कहीं जूता कारखाना जलकर हुआ खाक

आगरा में दो अलग अलग जगह हुए अग्निकांड में लाखों रुपए का सामान जलकर ख़ाक हो गया। जहां एक बहुमंजिला इमारत में बने जिम को आग ने चपेट में ले लिया वहीं दूसरी तरफ एक जूता कारखाना पूरी तरह जल गया।

Fire accident in Agra fire broke out in Nand Plaza gym and the Tajganj shoe factory UP news

आगरा के सदर स्थित नंद टॉकीज चौराहे पर नंद प्लाजा है। नंद प्लाजा में कई शोरूम और दुकानें हैं, इसी प्लाजा में एक जिम है जिसमे सोमवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और दूसरी मंजिल पर बने रेस्टोरेंट तक पहुंच गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

Fire accident in Agra fire broke out in Nand Plaza gym and the Tajganj shoe factory UP news

जिम में लगी भीषण आग, रेस्टोरेंट तक पहुंची
बता दें कि आगरा के सदर चौराहे पर तीन मंजिला नंद कांप्लेक्स बना हुआ है। जिसमें पहली मंजिल पर पिज्जा स्टोर, दूसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट और तीसरी मंजिल पर जिम है। ​सोमवार की सुबह 6:00 बजे लोगों ने जिम से धुआं निकलता देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। लोग जब तक आग काबू करने का प्रयास करते लपटों ने पूरे जिम को चपेट में ले लिया। वह कांप्लेक्स में बनी दुकानों तक पहुंच गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

Fire accident in Agra fire broke out in Nand Plaza gym and the Tajganj shoe factory UP news

दो अलग-अलग जगह हुआ आग का तांडव, लाखों का नुकसान
वहीं फायर ब्रिगेड की पांच दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को परिसर में बनी दुकानों तक फैलने से रोका। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, ताजगंज के तोरा इलाके में एक जूता कारखाने में सुबह 4:00 बजे आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग ने पूरे कारखाने को चपेट में ले लिया। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियों ने उसे काबू करने का प्रयास किया तब तक कारखाना पूरी तरह से जल चुका था।

Recommended Video

    भीषण आग: नंद टॉकीज प्लाजा में लगी भीषण आग, कई रेस्टोरेंट आग में चपेट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+