सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया सात माह तक दुष्कर्म, परिवार ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सौतेले पिता द्वारा अपनी 15 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना की जानकारी फोन कर सोमवार को अपनी नानी को दी। वहीं, पीड़िता की चीख-पुकार सुनाकर मौके पर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों ने कलयुगी पिता के इस घिनौने कृत्य का खुलासा किया। पीड़िता की मां ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर आरोपी पिता की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला आगरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है। महिला के पति की 14 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी है। 12 साल पहले महिला ने एक युवक से दूसरी शादी कर ली। वह बेटी को साथ ले आई। चार महीने पहले महिला मायके गई थी। तभी उसके पति ने सौतेली बेटी को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

फोन कर नानी को दी थी जानकारी

फोन कर नानी को दी थी जानकारी

बेटी ने विरोध किया तो आरोपी पिता ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब भी बेटी को अकेला पाता, पिता उससे गलत हरकत करता। उसको रिश्तेदारों के यहां भी नहीं जाने देता था। एक सप्ताह पहले महिला बाजार गई थी। तभी उसने सौतेली बेटी के साथ हरकत शुरू कर दी। अचानक पत्नी घर आ गई। पति की हरकत देखकर पत्नी ने विरोध किया। दोनों में झगड़ा हो गया। सोमवार को किशोरी ने सौतेले पिता की हरकत के बारे में अपनी नानी को बता दिया। इस पर परिजन आ गए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने आरोपी पिता को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- आगरा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+