UP News: सास-ससुर चाहते हैं कि बहू रोज सुबह उठकर छुए उनके पैर, लेकिन बहू भी अपनी जिद पर अड़ी
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में सास ससुर अपनी बहू की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। उनका आरोप है कि सुबह उठने के बाद बहू उनका पैर नहीं छूती है।

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से सास-ससुर और बहू के बीच ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर काउंसलर भी हैरान है। सास और ससुर का कहना है कि उनकी बहू उन्हें रोज सुबह झुककर प्रणाम नहीं करती है। वहीं बहू का कहना है कि वह उनके सामने नहीं झुकेगी।
सास और ससुर दोनों सरकारी अध्यापक हैं और दोनों का कहना है कि बहू जब तक उनकी बात नहीं मानती है तब तक बहू को वे साथ नहीं रखेंगे। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया और दोनों पक्षों की बात सुनकर काउंसलर भी हैरान रह गए।
रिपोर्ट की मानें तो सास-ससुर की तैनाती अलीगढ़ में है और सिकंदरा के समीप एक पाॅस कॉलोनी में वे रहते हैं। सास ससुर द्वारा परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की गई कि सुबह उठने के बाद उनकी बहू उनके सामने झुककर उनका पैर नहीं छूती है।
सास-ससुर का कहना है कि वह बहू को तब तक अपने साथ नहीं रख सकते जब तक वह रोज सुबह उठकर उनके पैर नहीं छूती। दूसरी ओर बहू कहती है कि वह रोज भगवान को प्रणाम करती है लेकिन सास-ससुर के सामने वह रोज नहीं झुकेगी।
बहू ने कहा कि मैं ऐसे कुछ आयोजनों या रस्मों में सास और ससुर के पैर छूती हूं, लेकिन अगर वे चाहते हैं कि मैं रोज सुबह उठने के बाद उन्हें प्रणाम करूं और झुककर उनके पैर छूऊं, तो मेरी भी यह जिद है और मैं रोज झुककर इनके चरण छूने वाली नहीं हूं।
बहू द्वारा यह भी कहा गया कि उसके सास और ससुर दोनों अध्यापक हैं जबकि इंजीनियरिंग करने के बाद भी उसके पति बेरोजगार हैं। खर्चे चलाने के लिए पति को अपने माता- पिता के आगे हाथ फैलाना पड़ता है। यही कारण है कि सास-ससुर दोनों अपनी मनमर्जी चलाना चाहते हैं।
पूरा मामला जानने के बाद काउंसलर भी हैरान रह गए। एक तरफ जहां बहू अपनी जिद पर अड़ी है वहीं सास ससुर भी चाहते हैं कि उनकी बहू प्रतिदिन सुबह उठने के बाद झुक कर उनका पैर छुए। मामले का हल न निकल पाने के बाद काउंसलर डॉ अमित गौड़ द्वारा अगली तारीख दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications