लापरवाही : फ्रैक्चर बाएं पैर में था, डॉक्टरों ने दाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन

आगरा, 03 मार्च: ताजनगरी आगरा में डॉक्टरों की लापरवाही का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के सड़ाना हॉस्पिटल में डॉक्टर ने एक शख्स के बाएं पैर की सर्जरी करने की जगह दाएं पैर की सर्जरी कर दी। ऑपरेशन के बाद जब शख्स को होश आया तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जानकारी ली। पुलिस का कहना है शिकायत मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित का कहना है कि डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी से खिलवाड़ किया है।

सड़क हादसे में हुआ था पैर में फ्रैक्चर

सड़क हादसे में हुआ था पैर में फ्रैक्चर

थाना खंदौली क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय योगेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह आगरा-मथुरा हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। योगेंद्र के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। कई दिनों तक इलाज के बावजूद जब दर्द सही नहीं हुआ डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन की सलाह दी। योगेंद्र 23 फरवरी को थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के सड़ाना हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। योगेंद्र का आरोप है कि उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन हॉस्पिटल में उसके दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया गया।

होश में आया योगेंद्र तो पता चली हकीकत

होश में आया योगेंद्र तो पता चली हकीकत

योगेंद्र का कहना है कि ऑपरेशन के वक्त उसे बेहोश किया गया था, इसलिए उसे पता नहीं चला। जब वह होश में आया तो देखा कि डॉक्टरों ने उसके बाएं पैर की जगह दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया है। योगेंद्र का कहना है कि डॉक्टरों की वजह से उसके दोनों पैर खराब हो गए। डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज भी दंग रह गए।

पुलिस ने कहा - शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई

पुलिस ने कहा - शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+