सुशांत राजपूत: रिया चक्रवर्ती का क्या है आगरा से खास कनेक्शन, क्यों और कब छोड़कर गई ताजनगरी को?
आगरा। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ही ज्यादा चर्चा में हैं। सुशांत मसले में रिया से लगातार पूछताछ हो रही है और कहीं ना कहीं शक की सुई रिया की तरफ ही मंडराते हुए नजर आती है। रिया कहां पैदा हुईं, कहां पढ़ीं और कैसे मुंबई पहुंचीं.. आदि बातें बहुत कम ही लोग जानते हैं। रिया का आगरा से भी पुराना नाता रहा है, जिसके बारे में वो खुद और उनकी फैमिली ही जानती होगी।
Recommended Video

यह है रिया चक्रवर्ती का आगरा कनेक्शन
आज हम आपको रिया और आगरा के खास कनेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। रिया के पिता दरअसल एक डॉक्टर रहे हैं। वे सन् 2002 से 2007 आगरा में तैनात थे। उनके साथ ही बेटी रिया भी आगरा में रही थीं। रिया ने आगरा कैंट स्थित सेंट क्लियर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में लगभग पांच साल पढ़ाई की।

आगरा में 6 साल तक रहे रिया के पिता
सन् 2002 में रिया ने कक्षा पांच में सेंट क्लियर स्कूल में दाखिला लिया था और 2007 में वह कक्षा 9 की परीक्षा पास करने के बाद अपने पिता के साथ आगरा छोड़कर चली गई थी। स्कूल के प्रिंसिपल फादर भास्कर जेसुराज ने हमें बताया कि जिस समय रिया चक्रवर्ती स्कूल में पड़ती थी, उस समय स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोसफ डबरे थे।

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही रिया
रिया स्कूल की एक होनहार विद्यार्थी थी। वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहती थी। वहीं, रिया के स्पोर्ट्स टीचर रहे अजित सिंह ने बताया कि रिया चक्रवर्ती बास्केट बॉल भी अच्छा खेल लेती थी। उसे बास्केटबॉल का बहुत शौक था। खुद कक्षा 9 की होने के बाद भी वह इस खेल में कक्षा 12वीं की छात्राओं को भी हरा देती थी।

वुमन ऑफ द् मैच से नवाजी गई थीं
रिया के द्वारा खेले जाने वाले खेल को देखते हुए स्कूल के प्रबंधन द्वारा उसको 'वुमन ऑफ द् मैच' के खिताब से भी नवाजा गया था। यह सब जानकारी संवाददाता को फादर भास्कर जेसुराज, प्रिंसिपल, सेंट क्लियर सीनियर सैकंडरी स्कूल एवं अन्य लोगों ने दी। जिनमें रिया चक्रवर्ती के स्पोर्ट्स टीचर अजित सिंह भी शामिल हैं।

सुशांतसिंह के साथ रिया का अफेयर
रिया ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि, जब सुशांत सिंह राजपूत की काई-पो छे फिल्म आई थी, तब से वे देानेां करीब आए। दोस्ती हुई और साथ रहने लगे। बाहर विदेश भी घूमने जाया करते थे। एक-दूसरे से प्यार करते थे। बाद में क्या हुआ, जो सुंशात कमरे में मरे पाए गए, इसे लेकर अब जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications