आगरा: दबंगों ने दलित भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हालत गंभीर

Agra news, आगरा। यूपी के आगरा में दो दलित भाइयों को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के बघेल समाज के लोगों ने शराब के नशे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था,​ जिसका विरोध करने पर उन्होंने दो भाइयों की जमकर पिटाई कर दी।

dalit brothers beaten by goons in agra

क्या है पूरा मामला

मामला आगरा के थाना बरहन क्षेत्र नगला गड़रिया का है। घायल के अनुसार, थाना बरहन के नगला गड़रिया में देर शाम रूपा पुत्र महाराज सिंह शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए चंद्रपाल जाटव के घर के सामने से निकल रहा था। चंद्रपाल ने उसका विरोध किया तो उसने जातिसूचक शब्द कहे और कहा कि वह ऐसे ही गाली देगा। चंद्रपाल ने दोबारा विरोध किया तो दबंग ने अपने बघेल समाज के लोगों को बुला लिया और दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हैं।

dalit brothers beaten by goons in agra

दबंगों को थाने ले गई पुलिस

इस दौरान महिलाओं से भी बदतमीजी की गई। झगड़े की सूचना मिलते पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दबंग रूपा बघेल पुत्र महाराज सिंह, गुपाल बघेल व रामस्वरूप बघेल पुत्र लाखन सिंह को पकड़कर थाने ले गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+