सवालों के घेरे में 'आगरा मॉडल', 17 नए केस के साथ 500 के करीब पहुंचा आंकड़ा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमित मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 17 नए मामलों के सामने आने के बाद आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 496 तक पहुंच चुकी है। बता दें कि कोरोना से निपटने में जिस आगरा मॉडल की 12 अप्रैल को केंद्र सरकार ने तारीफ की, पूरे देश में लागू करने की बात कही थी, वो 'आगरा मॉडल' अब सवालों के घेरे में है। पिछले 18 दिनों से कोरोना की चेन को तोड़ने में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो हुआ है।

coronavirus update news in agra: 17 new cases reported

गुरुवार को जिन 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसमें एक एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी करने वाला और 108 एम्बुलेंस के कॉल सेंटर में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल है। इससे पहले भी कॉल सेंटर के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब कॉल सेंटर को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, प्राइवेट हॉस्पिटल का कर्मचारी, डायलिसिस सेंटर में काम करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व टेक्नीशियन और हरिपर्वत क्षेत्र के आठ सब्जी वाले भी पॉजिटिव मिले हैं।

आगरा में ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ
आगरा में ही सबसे पहले कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। यहां इटली से लौटा जूता कारोबारी के परिवार वाले संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद एक्टिव मोड में आए जिला प्रशासन ने इलाके को सील कर संक्रमितों को ट्रेस करना शुरू किया। नतीजा यह रहा कि अप्रैल की शुरुआत तक संक्रमितों की संख्या 12 पर ही रुकी हुई थी। इस वजह से आगरा मॉडल की चर्चा देश भर में हुई। 12 अप्रैल को केंद्र ने भी तारीफ़ की, लेकिन इसके बाद 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 245 लोग संक्रमित पाए गए। अगर 4 अप्रैल से आंकड़ों पर नजर डालें तो 286 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन तमाम सख्ती के बाद भी संक्रमण की चेन तोड़ने में नाकामयाब रहा है।

'आगरा में ज्यादा टेस्टिंग होने से ज्यादा मरीज सामने आए'
सीएमओ मुकेश वत्स ने कहा कि आगरा में ज्यादा टेस्टिंग होने से ज्यादा मरीज सामने आए। लगभग 5500 नमूने लिए गए जो कि उत्तर प्रदेश में कहीं और नहीं किए गए। संक्रमित जमातियों से कोरोना के संक्रमण का प्रसार हुआ है। हम पूल सैम्पलिंग भी करा रहे हैं और हमारा फोकस हॉटस्पॉट पर है। सब्जी और दूध वालों के नमूने भी लिए जा रहे हैं।

'कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार कम हुई'
आगरा डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार, विदेश से यहां काफी लोग आए हैं। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मरीज हॉटस्पॉट इलाकों से हैं, इसलिए हम इन केंद्रों पर ही ध्यान पूरी तरह से केंद्रित किया हुआ है। नमूने लेने का काम तेजी से और व्यापक स्तर पर लिया जा रहा है। कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। हम सही दिशा में जा रहे हैं। जल्दी ही हालात नियंत्रण में होंगे।

ये भी पढें:- आगरा: SN मेडिकल कॉलेज में बेटे की बांहों में तड़पती मर गई मां, किसी ने एक ना सुनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+