आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, महिला की मौत, CCTV में कैद घटना

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक 60 वर्षीय महिला सहित 6 लोग घायल हो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पीएनसी, पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। बुजुर्ग महिला का हालात नाजुक थी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

car overturned at agra lucknow expressway caught on cctv camera

कार से फर्रुखाबाद से अहमदाबाद जा रहा था परिवार

फर्रुखाबाद के मोहल्ला आजादनगर मोहम्मदाबाद निवासी आशुतोष गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता अपनी मां माया देवी उम्र 60 वर्ष, बहन मृगनयनी, पत्नी विभा, पुत्री सोनवी और पुत्र आरूश के साथ अपनी कार से फर्रुखाबाद से अहमदाबाद जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के 22वें माइलस्टोन पर सुबह करीब 8:00 बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते कार पलट गई।

बुजुर्ग महिला की मौत, घायलों का चल रहा उपचार

कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की सेफ्टी वेन, फतेहाबाद पुलिस और 112 हेल्पलाइन मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 60 वर्षीय माया देवी पत्नी स्व. महेश चंद की मौत हो गई। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि मृतका का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+