आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, उड़े परखच्चे, तीन की मौत
आगरा। यहां सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भी जानलेवा हादसा हो गया। एक बेकाबू कार खड़े ट्रोला में जा घुसी। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों की वहीं मौत हो गई। जबकि, एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना फतेहाबाद क्षेत्र की है।

संवाददाता ने बताया कि, लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। कार में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने पता किया है कि कार सीतापुर के सिंधौली निवासी नरेश चन्द्र कन्नौजिया के नाम से पंजीकृत है। कार की खिड़कियां काटकर शव निकाले गए। सीतापुर पुलिस इस हादसे का मौका-मुआयना करने पहुंची।

कार का रजिस्ट्रेशन भी सीतापुर जिले का बताया जा रहा है। बुधवार को यह मारुती-800 कार लखनऊ से आगरा की ओर आ रही थी। तभी एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 29.600 के पास रोड किनारे खड़े ट्रोला से टकराई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सवारियों के सिर फूटे। खून बहने लगा।












Click it and Unblock the Notifications