ताजमहल में शुरू हुई 'अतरंगी रे' की शूटिंग, सारा के सामने हाथ जोड़े नजर आए अक्षय कुमार

Film Atrangi Re Shooting at Taj Mahal: आगरा। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) की शूटिंग के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और दक्षिण की फिल्मों के स्टार धनुष ताज नगरी आगरा (Agra) पहुंच गए हैं। साथ में दिग्गज फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी मौजूद हैं। 'अतरंगी रे' की शूटिंग सोमवार से शुरू हो गई है। एक फोटो में अक्षय कुमार सारा अली खान के नजर आए, वह सारा के सामने हाथ जोड़े हैं। बता दें, सारा अली खान और नसीरुद्दीन शाह रविवार की शाम को ही आगरा पहुंच गए थे।

Recommended Video

    Film Atrangi Re की Shooting के लिए Taj Mahal पहुंचे Filmi Stars, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी
    Akshay Kumar Sara Ali Khan and Dhanush starts shooting at Taj Mahal for film Atrangi Re

    सारा अली खान ने रविवार की शाम को ही ताजमहल (Tajmahal) के दीदार की इच्छा जताई थी, लेकिन सैलानियों की संख्या की बंदिश की वजह से वह ताज का दीदार नहीं कर सकीं। दरअसल, एक दिन में पांच हजार से ज्यादा सैलानी ताज नहीं देख सकते हैं और सारी टिकटें बुक हो चुकी थीं। सोमवार को सारा साथी कलाकारों अक्षय और धानुष के साथ ताज महल पहुंचीं। शूटिंग के मद्देनजर पहले से ही ताजमहल की लगभग सारी टिकटों को बुक करा लिया गया है। शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट ने रविवार शाम को ताजमहल के रॉयल गेट, सेंट्रल टैंक, साइड के पाथवे और वाटर चैनल से शूटिंग की लोकेशन देखी थी।

    Akshay Kumar Sara Ali Khan and Dhanush starts shooting at Taj Mahal for film Atrangi Re

    अब प्रतिदिन 10 हजार सैलानी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे

    बता दें, संस्कृति मंत्रालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में टिकटों की संख्या बढ़ा दी है। अब प्रतिदिन 10 हजार सैलानी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। ताजमहल में सैलानियों की संख्या पहले पांच हजार थी, जिसे बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है। वहीं, आगरा किला में 2500 से बढ़ाकर 4 हजार कर दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+