आगरा: सेल्स मैनेजर की गोली मारकर हत्या, 6 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

आगरा। ताजनगरी आगरा के थाना एत्माददौला के नवलगंज में व्यस्ततम मार्ग पर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने सेल्स मैनेजर को गोली मार दी और छह लाख रुपए की लूट कर फरार हो गए। गोली सेल्स मैनेजर सोनू के पेट में लगी थी। गंभीर हालत में उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Recommended Video

    आगरा: सेल्स मैनेजर की गोली मारकर हत्या, 6 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश
    agra sales manager shot dead after looted six lakh cash

    छह लाख लूट के बाद गोली मारकर हत्या

    थाना एत्माददौला के नवलगंज में व्यस्ततम मार्ग बाइक सवार बदमाशों ने जलेसर निवासी सोनू नाम के युवक से छह लाख रुपए लूटने के बाद उसे गोली मार दी। गोली सीधे युवक के पेट में लगी। जानकारी के अनुसार, सोनू से बदमाशों ने करीब छह लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। युवक को गोली मार बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

    थाना और चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर है घटनास्थल

    बता दें, घटनास्थल थाना और चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर है। घटना की सूचना मिलते ही थाना एत्माददौला पुलिस सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गोली चलाने वाले कौन थे और युवक को क्यों गोली मारी इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस बदमाशों की तालाश के लिए छानबीन कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+