Agra News: दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बुझाने में लगाई गईं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के सिकंदरा थाना अंतर्गत शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में एक दवा की फैक्ट्री में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने के चलते वहां पर अपरा तफरी मच गई। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग इतनी विकराल है कि उससे उठने वाला धुआं करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर से ही देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

आज इतनी विकराल है कि आसपास के लोग भी डरे और सा में नजर आ रहे हैं। आग लगने से कंपनी को करोड़ों रुपए नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कंपनी से जुड़े लोगों का कहना है कि आग बुझाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने करोड़ का नुकसान हुआ है।
दरअसल, आगरा जनपद के शास्त्रीपुरम में दवा बनाने वाली एक कंपनी की फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को फैक्ट्री के कर्मचारी काम पर लगे हुए थे, इसी दौरान फैक्ट्री के जिस हिस्से में दावों की पैकिंग की जाती है इस हिस्से में आग लग गई।
जिस स्थान पर आग लगी है बताया जा रहा है कि वहां पर बोतल रखी हुई हैं, जिसके चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी जान बचाकर किसी तरह बाहर भागे। वहीं फैक्ट्री के पास पहुंची फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
देखें Video-
फैक्ट्री में आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि आग कितनी विकराल है। वही आग लगने के बाद चारों तरफ केवल धुआं ही धुआ दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications