Agra News: कूड़ा बीनने वाले मासूम को बेरहमी से पीटा, वजह जानकर खौला लोगों का खून, आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आगरा जनपद में एक दुकान में रखे स्टूल पर बैठकर प्रसाद खाने के चलते दुकानदार और उसके बेटे ने कूड़ा बीनने वाले मासूम बेटे को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप उठा। यह वीडियो आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजमहल पूर्वी गेट का बताया जा रहा है।

agra-news-innocent-garbage-collector-beaten-brutally

ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजमहल पूर्वी गेट पर हैंडीक्राफ्ट मार्बल की एक दुकान है। बताया जा रहा है कि पास में स्थित एक बस्ती में रहने वाले लोग कूड़ा जुटाकर जीवन यापन करते हैं। इसी बस्ती में रहने वाला एक बालक 7 अक्टूबर को कहीं गया था।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे पत्ते के दोने में किसी ने प्रसाद दिया। प्रसाद मिलने के बाद वह हैंडीक्राफ्ट मार्बल की दुकान में गया और दुकान में रखे स्टूल पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करने लगा। मासूम को स्टॉल पर बैठा देख दुकानदार भड़क गया।

देखें Video-

उसके बाद वह मासूम बच्चे की पिटाई करने लगा। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले दुकानदार मासूम बच्चे की पिटाई करता है उसके बाद उसका बेटा आता है वह भी मासूम बच्चे को पीटते हुए उसका बाल पड़कर जमीन पर गिरा देता है।

गुरुवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में एसीपी ताज सुरक्षा द्वारा जानकारी दी गई की वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ पर्यटन थाने की पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है इसके अलावा घायल बच्चे का इलाज भी कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+