आगरा: दूल्हा बदलने का आरोप लगा दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बोली- जिसकी तस्वीर दिखाई वो यह नहीं

आगरा। खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है, यहां फेरों की रस्म शुरू होने से पहले एक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, दुल्हने दूल्हा बदले जाने का आरोप लगाते हुए शादी न करने पर अड़ी रही। हालांकि, दुल्हन काफी समझाने के बाद भी शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो दूल्हा और बाराती थाने पहुंचे गए और लड़की पक्ष के खिलाफ शिकायत दी। तो वहीं, अब ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Recommended Video

    Agra में 7 फेरों से पहले Girl ने Marriage से किया इंकार, दूल्हा बदलने का लगाया आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Agra News: bride refuses to marry the groom

    ये मामला आगरा जिले के बाह क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, विष्णुपुरा गांव निवासी एक युवती की शादी कुछ दिनों पहले कानपुर नगर जिले के जयप्रकाश नाम के युवक से तय हुई थी। रविवार (14 मार्च) को कानपुर से बारात विष्णुपुरा गांव पहुंची थी। द्वारचार और बारातियों का खाना-पानी होने के बाद जब दूल्हा फेरों की रस्म के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने उसकी शक्ल देखते ही शादी करने से इनकार कर दिया।

    दुल्हन का कहना था कि जो दूल्हे की तस्वीर उसने देखी थी यह वो नहीं है। उसकी जगह दूसरा दूल्हा लाया गया है। परिजन काफी देर तक समझाने का प्रयास करते रहे। दुल्हन की बात सुनकर बाराती-घराती हैरान रह गए। परिजनों काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दूल्हे और बाराती बाह थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने में काफी देर तक पंचायत हुई, लेकिन दुल्हन अपने आरोप पर अड़ी रही। आखिरकार दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया।

    एडिट की गई थी फोटो
    दबी आवाज में लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि शादी के लिए भेजी गई तस्वीर में मोबाइल ऐप का उपयोग हुआ था। इसी कारण तस्वीर और हकीकत के चेहरे में काफी अंतर नजर आ रहा है। हालांकि, दूल्हा पक्ष ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले में थाना प्रभारी विनोद पाल का कहना है कि दोनों पक्षो से बात की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+