Agra: शादी वाले घर में छाया मातम! तालाब में तैरता हुआ मिला दूल्हे के फूफा का शव

एक शादी वाले घर में अचानक तब कोहराम मच गया जब बरात में आए दूल्हे के फूफा का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Agra Dead body of grooms uncle found floating in the pond accident happened while filling water

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमे शादी समारोह में भाग लेने आए एक व्यक्ति की तालाब में डूब कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शौच करने के लिए खेतों में गए हुए थे और पानी लेते समय तालाब में गिरकर मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।

Agra Dead body of grooms uncle found floating in the pond accident happened while filling water

शौच के लिए पानी लेते समय डूबकर मौत
बता दें कि घटना आगरा जनपद के थाना कमिश्नरेट डौकी क्षेत्र के गांव सेवला गोरवा की है। बताया जा रहा है कि दिन शुक्रवार को आगरा के लोहामंडी का रहने वाला जवाहर सिंह अपने साले विशंभर के लड़के रितिक की शादी में भाग लेने आया हुआ था। रितिक की शनिवार को बारात गई हुई थी। ऋतिक के फूफा यानी जवाहर सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वो घर पर ही रुक गए। सुबह करीब 3:30 शौच करने के लिए खेतों में गए हुए थे और पानी लेते समय तालाब में गिर गए।

Agra Dead body of grooms uncle found floating in the pond accident happened while filling water

Recommended Video

    सिरफिरे आशिक ने दीवारों पर चस्पा की अंतरंग फ़ोटो! मचा हड़कंप

    तैरता हुआ दिखा दूल्हे के फूफा का शव
    सुबह जब रितिक के परिवार वाले जागे तो जवाहर सिंह अपनी चारपाई पर नहीं दिखे। काफी देर ढूंढने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। तभी करीब 6:30 बजे तालाब में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। जब जाकर देखा तो वह जवाहर सिंह का शव था। यह खबर सुनते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। फ़ौरन ही दूल्हा रितिक के परिवार वालों ने थाना डौकी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शेर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+