बेटी के केक के लिए नहीं थे पिता के पास पैसे तो गढ़ी ये कहानी और फिर...
आगरा। खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है, जो काफी हैरान करने वाली है। दरअसल, एक शख्स ने लूट की झूठा कहानी बना दी और पुलिस को सूचना दे दी। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स से पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने सारी हकीकत बता दी। जिस सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए और एक केक मंगवा कर घर भेज दिया।

बता दें कि उसके बेटी का जन्मदिन था, वो केक और उपहार के लिए जिद कर रही थी। लेकिव वो शख्स मजबूर था और उसके पास इतने रुपए भी नहीं थे कि वो केक ला सके। यह पूरा मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के सूर सदन तिराहे का है। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश दस हजार रुपए और मोबाइल लूट कर ले गए हैं। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल सहित थाने की फोर्स पहुंच गई।
यहां न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी आनंद शर्मा मिला। उसने बताया कि एटीएम से रुपए निकाले थे। जैसे ही बाहर आया दो बदमाश आ गए। रुपए और मोबाइल लूट कर भाग गए। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और थाने लाकर आनंद से पूछताछ की। साथ ही उसकी तलाशी ली, तो उसके पास एटीएम कार्ड नहीं था। इस पर पुलिस को शक हो गया, उससे और बात की। तब उसने बताया कि आज उसकी बेटी का जन्मदिन है।
बेटी केक और उपहार लाने के लिए जिद कर रही थी। इस पर वह घर से निकल आया। लूट का ड्रामा इसलिए रच दिया कि घर जाएगा तो इस घटना की जानकारी देगा और कोई उसे केक लाने के लिए नहीं कहेगा। इस पर थाना प्रभारी का दिल पसीज गया और उससे माफीनामा लिखवाया। इसके बाद थाना प्रभारी ने आनंद को केक मंगवा कर दिया। बेटी के लिए केक मिलने पर आनंद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने पुलिस को धन्यवाद दिया और केक लेकर चला गया।












Click it and Unblock the Notifications