भाजपा के सम्मेलन में स्क्रीन पर डिस्पले हुआ छात्रा का मोबाइल नंबर, आने लगे परेशान करने वाले कॉल
आगरा। यूपी में आगरा में एक छात्रा को भाजपा के विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन के क्विज शो में सबसे पहले जवाब देना महंगा पड़ गया। वहां मौजूद छात्रा का मोबाइल नंबर डिस्प्ले होने पर उसे परेशान किया जाने लगा। दरअसल आगरा के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में बीजेपी का विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन था जहां अपने मोबाइल से एक साइट पर लॉगिन कर सवालों का जल्दी सही जवाब देना था।

छात्रा को फोन कर किया परेशान
उन जवाबों का सही जवाब देने वालों का नाम और नम्बर मंच पर लगे डिस्प्ले पर दिखाया जा रहा था। छात्रा का नंबर डिस्प्ले होते ही वहां मौजूद शरारती लोगों ने नंबर लेकर छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर छात्रा ने वहां शिकायत की तो उसके बाद से नाम और नम्बर डिस्प्ले करना बंद कर दिया गया। इस सम्मेलन में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी शामिल हुईं।

सम्मेलन में आईं सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आगरा-मथुरा हाईवे स्थित सींगना के आगरा ट्रेड सेंटर प्रेक्षागृह में आईटी विभाग भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन का शुभारम्भ करने के बाद आगरा शहर और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के साइबर योद्धाओं और छात्र -छात्राओं को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि चुनाव युद्द की तरह होता है युद्ध में जवान पूरी तैयारी साथ जाता है। ठीक उसी प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता को भी लैस होना होगा।

राहुल और महागठबंधन पर साधा निशाना
उन्होंने राहुल गांधी और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश नब्ज नहीं पता है और महागठबंधन के नेता सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की नब्ज को जानते और पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि एक और जहां नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान सबक सिखाने का काम किया है वहीं राहुल गांधी और विपक्ष उसका सबूत मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications