पुलिस के डर के चलते 23 दुल्हें घोड़े से नीचे उतरे, बिना वरमाला के किया विवाह

आगरा। उत्तर प्रदेश में प्रधानी के चुनाव जोरों पर हैं, लेकिन इन चुनावों का खामियाजा के दुल्हों को भुगतना पड़ रहा है। आगरा में 23 दुल्हों को आनन-फानन में शादी करने को मजबूर होना पड़ा। वीडियो में देखिए कैसे एक लड़की ने मेट्रो के आगे कूदकर की खुदकुशी

marriage


दरअसल यूपी के आगरा जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। लेकिन आयोजक प्रधानी चुनाव में उम्मीदवार है लिहाजा पुलिस ने इस आयोजन को जल्द से जल्द खत्म करने को कहा।

पुलिस के अनुसार इलाके में आदर्श आचार संहिता लागू ऐसे में उम्मीदवार ऐसे आयोजन नहीं कर सकते। पुलिस के दबाव के चलते 23 दुल्हों को उनके घोड़ो से उतार दिया गया।

दुल्हों को ना सिर्फ घोड़े से उतार दिया गया बल्कि विवाद के रिवाज भी आनन फानन में पूरे कराये गये। आगरा के कगरोल ब्लॉक में हो रहे इस आयोजन में वरमाला डालने की रिवाज को भी पूरा नहीं किया गया।

पुलिस के डर से आनन फानन में विवाह को निपटाया गया और शादी के रीति रिवाज भी पूरे नहीं किये जा सके। जिसके चलते दुल्हे और दुल्हनों को काफी निराशा का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+