ताजमहल की वजह से नहीं हो रही 2000 लड़के-लड़कियों की शादी, सीएम से भी कर चुके शिकायत
ऐसा नहीं है कि इसका हल निकालने के लिए ग्रामीणों ने कोशिश या पहल ना की हो। गांव के लोग स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, ताजमहल की सुरक्षा और प्रदूषण से हो रहे दुष्प्रभाव की वजह से पांच सौ मीटर की दूरी के भीतर बिना अनुमति के कोई गाड़ी नहीं आ सकती है। इतना ही नहीं, इन गांवों में आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जाती है। ऐसे में यहां के ग्रामीणों के घर बाहर से आने वाले रिश्तेदारों को डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है। ऐसे में हालत ये हैं कि कोई भी इन पांच गावों में अपनी बेटी या बेटे की शादी नहीं करना चाहता है।
दस सालों से नहीं हो रहीं शादियां
इन पांच गांवों में रास्ते की बंदिशों के चलते दस सालों से शादियां न के बराबर हो रही हैं और जो हुई भी हैं वो गांव से बाहर। लेकिन हर किसी के लिए गांव से बाहर जाकर शादी करना मुमकिन नहीं है, अगर वहां के ग्रामीण तैयार भी होते हैं तो रिश्तेदार इसके लिए तैयार नहीं होता, ऐसे में इन पांच गांवों में हालात ये हैं कि तकरीबन दो हजार से ज्यादा कुंवारे हैं। इसके साथ गांव में करीब दो हजार युवक-युवतियां कुंवारे हैं।
ऐसा नहीं है कि इसका हल निकालने के लिए ग्रामीणों ने कोशिश या पहल ना की हो। गांव के लोग स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रास्ते की समस्या की वजह से इन गांवों में न कोई स्कूल है और न ही कोई स्वास्थ्य केंद्र है। कई बार तो सही समय पर इलाज ना मिलने की वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं, बावजूद इसके सरकार और प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया।
पढ़ें- पाकिस्तानी लड़के ने भारतीय लड़की से की शादी, पहुंच गया जेल


Click it and Unblock the Notifications
