'सिघंम' और 'दबंग' को देखकर आईजी साहब की अता माझी सटकली, किया सस्पेंड
आगरा। फिल्म सिघंम में एविएटर का चश्मा लगाए 16 का डोला, 46 की छाती सीधी बात बोलूं बातें घुमानी नहीं आती... कहते अजय देवगन और फिल्म दबंग में हुड-हुड दबंग दबंग.. कहते सलमान खान पुलिस के नये अवतार में भले ही आपको पंसद आए हों मगर असल जिंदगी में आपको वैसे पुलिसवाले दिखेंगे ये आप भूल जाईए। जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सिघंम और दबंग की तरह कपड़े पहने वाले दो पुलिस कांस्टेबिलों को सस्पेंड कर दिया गया। मामला शनिवार का है।

हालांकि, जांच में दोनों कांस्टेबलों के काम की खूब तारीफ की गई है। गुप्ता ने इनके ड्रेसिंग सेंस पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि नियमों के अनुसार जो वर्दी तय है, उसके बजाय दोनों कॉन्स्टेबल बॉलिवुड के अंदाज में हैं। उन्होंने दोनों को हिदायत दी कि बॉलिवुड के बजाय पुलिस मैन्युअल के हिसाब से तैयार हों। मगर सीनियर ऑफिसर्स ने इन दोनों को यहीं नहीं बख्शा। बाद मे एसएसपी शलभ माथुर को जब इस घटना के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने दोनों कॉन्स्टेबल्स को अनुशासनहीनता, आदेशों का पालन न करने और पुलिस यूनिफॉर्म सही से न पहनने पर सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications