10 सालों में 771 करोड़ बढ़ गई भाजपा की संपत्ति, कांग्रेस की कितनी बढ़ी?

Recommended Video

    BJP is the richest political party in India, Congress stands 2nd | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा सबसे अमीर पार्टी है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के पास 894 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं रिपोर्ट में कांग्रेस दूसरे नंबर है। कांग्रेस ने 759 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। एडीआर द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।

    ADR report says BJP richest party with Rs 894 cr

    2004-05 में भाजपा की संपत्ति 122.93 करोड़ थी

    2004-05 में भाजपा की संपत्ति 122.93 करोड़ थी

    साल 2004-05 में भाजपा की संपत्ति 122.93 करोड़ थी वहीं 2015-16 में भाजपा की संपत्ति 893.88 करोड़ हो गई। दस सालों में भाजपा की संपत्ति 771 करोड़ बढ़ गई। वहीं कांग्रेस की संपत्ति साल 2004-05 में 167.35 करोड़ थी, जो साल 2015-16 में 758.79 करोड़ थी। दस सालों में कांग्रेस की संपत्ति 591 करोड़ बढ़ गई। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस पार्टी की संपत्ति में थोड़ी गिरावट आई है। साल 2013-14 में कांग्रेस पार्टी की संपत्ति 767 करोड़ थी, वहीं साल 2014-15 में कांग्रेस की संपत्ति 758.9 करोड़ थी।

    साल 2012-13 में भाजपा के पास 464 करोड़ की संपत्ति थी

    साल 2012-13 में भाजपा के पास 464 करोड़ की संपत्ति थी

    कांग्रेस की संपत्ति में 65 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है। इसी साल भाजपा ने 25 करोड़ की देनदारी घोषित की है। वहीं कांग्रेस का ये आंकड़ा 32.9 करोड है। यह रिपोर्ट 2004-05 से 2015-16 तक राष्ट्रीय दलों द्वारा संपत्ति और देनदारियों पर आधारित थी। साल 2012-13 में भाजपा के पास 464 करोड़ की संपत्ति थी, जो अगले साल 781 करोड़ हो गई। साल 2015-16 में ये 894 करोड़ हो गई थी।

    भाजपा ने दिया ये बयान

    भाजपा ने दिया ये बयान

    सपंत्ति बढ़ने पर भाजपा प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा पारदर्शिता लाने के लिए तैयार है। प्रवक्ता ने कहा कि दान चैक से प्राप्त हो रहे हैं। हम प्रत्येक जिले में कार्यालय का निर्माण कर रहे हैं। हर जिले में सेंट्रलाइज्ड बैंक अकाउंट को संचालित करने का फैसला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+