भारत में पांच सितंबर तो बाकी देशों में 5 अक्टूबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस
नई दिल्ली। जीवन की दिशा को निर्धारित करने का काम करने वाले शिक्षकों के सम्मान में भारत में 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। भारत में यह दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति और दर्शनशास्त्र के प्रकांड विद्वान डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में भी सेलीब्रेट किया जाता है। जबकि दुनिया के कई हिस्सों में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।
बताया जाता है कि शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा 20वीं सदी में ही प्रारम्भ हुई, जिसमें अलग अलग देशों और समुदाय के लोग देश और समाज के प्रति विशेष योगदान करने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।
यूनेस्को ने आधिकारिक रूप 1994 में शिक्षक दिवस मनाने के लिए 5 अक्टूबर को चुना। तब से 100 से ज्यादा देशों में यह दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications