बजाज की रफ्तार थमी, बिक्री में गिरावट
दुपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के वाहनों की बिक्री में अगस्त महीने में 9 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 3,12,188 वाहन बिके, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसके 3,44,906 वाहनों की बिक्री हुई थी।
Amazing Photos• जेट विमान से भी तेज हवा में उड़ता है यह इंसान
इस अवधि में हालांकि, निर्यात में 10 फीसदी की वृद्धि हुई और 1,44,160 वाहनों का निर्यात हुआ, जबकि 2012 में इसी महीने में 1,31,526 वाहनों का निर्यात हुआ था।
अगस्त महीने में मोटरसाइकिलों की बिक्री में आठ फीसदी गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल इस अवधि में जहां 3,04,352 मोटरसाइकिलें बिकी थीं, वहीं इस साल अगस्त में 2,78,583 मोटरसाइकिलों की ही बिक्री हुई।

तिपहिया वाहनों की श्रेणी में भी 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और पिछले साल के 40,554 तिपहिया वाहनों की बिक्री की तुलना में इस अगस्त में 33,605 वाहनों की ही बिक्री हुई।
इस बीच, अप्रैल से अगस्त 2013 की अवधि में दुपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में कुल 11 फीसदी की गिरावट हुई। पिछले साल की समान अवधि के 17,68,027 वाहनों के मुकाबले आलोच्य अवधि में 15,72,790 वाहनों की बिक्री हुई।
अप्रैल से अगस्त महीने की अवधि में निर्यात में आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और पिछले साल की समान अवधि के 6,72,708 के मुकाबले 6,16,746 वाहनों का निर्यात हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications