यासीन भटकल का खुलासा: कराची के यूसूफ प्लाजा में है IM का हेडक्वार्टर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी और इंडियन मुजाहिद्दीन के किंगपिन रियाज भटकल उर्फ यासीन भटकल की गिरफ्तारी ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। भटकल ने खुलासा किया है कि भारत में खून-खराबे की साजिश पाकिस्तान में बेरोकटोक बनायी जा रही है। इतना ही नहीं भटकल ने अपने कबूलनामे में पाकिस्तान के कराची शहर का नाम लिया है। पूछताछ में भटकल ने साफ बताया है कि कराची शहर के यूसूफ प्लाजा में इंडियन मुजाहिद्दीन का हेडक्वार्टर चल रहा है। भटकल ने बताया है कि इंडियन मुजाहिद्दीन ही भारत में 40 से ज्यादा हमलों का जिम्मेदार है।
यासीन भटकल ने जो सबसे अहम खुलासा किया है वो ये है कि इंडियन मुजाहिद्दीन के हेडक्वार्टर की रखवाली पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) करती है और हर चार महीने में एक हमले का प्लान बनाया जाता है। यासीन भटकल के सीने में कई ऐसे राज दफन है जो भारत की सुरक्षा के लिये सामने आना बहुत जरुरी है। इसलिये गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार इससे पूछताछ होने लगी है। मालूम हो कि गुरुवार की पूरी रात भटकल बिहार मिलिट्री पुलिस के कैंप नंबर पांच में रहा।

ये जवाब सुनकर जांचकर्ताओं की आंखों में हैरत आ गई क्योंकि अब तक तो ये समझा जाता था कि कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का आना जाना होता है। लेकिन उस संगठन का हेड क्वार्टर इसी शहर से चल रहा है। भटकल से पूछा गया है कि आईएम का ऑपरेशन कौन चलाता है? तो भटकल ने जवाब दिया कि मेरे साथी रियाज़ और इकबाल अपना पूरा ऑपरेशन चलाते हैं। इतना ही नहीं दोनों भाई भी पाकिस्तान के कराची के हाउसिंग एरिया में ही रहते हैं जहां आईएसआई उन्हें पूरी सुरक्षा भी देती है, कोई उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता।












Click it and Unblock the Notifications