संकट में बापू: आसाराम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

नई दिल्‍ली। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के आसाराम के सारे पैतरे एक के बाद एक नाकाम होते जा रहे हैं। आसाराम ने पहले तो जोधपुर पुलिस को पत्र लिखकर दिये गये समय में सरेंडर करने में असमर्थता जाहिर की, फिर गुजरात हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। जोधपुर पुलिस द्वारा जारी की गई समय सीमा आज समाप्‍त हो रही है। जिसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार करने के लिए जोधपुर पुलिस रवाना होगी।

इसके पहले आसाराम ने अग्रिम जमानत के बारे में कहा था कि मैंने कोई अपराध नहीं किया है, इसलिए मैं कोई याचिका दायर नहीं करूंगा लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो ऐसा करूंगा।

Asaram bail plea

वहीं आसाराम के पुत्र साईं नारायण ने अपने पिता को निर्दोष और यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की को मानसिक रूप से विक्षिप्‍त बताया था।

गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अर्जी को यह कहकर खारिज कर दिया कि इसमें दम नहीं है साथ ही उन्‍हें फटकार भी लगाई कि वह कोर्ट का समय बर्बाद कर रहे हैं। जिसके बाद आसाराम की अर्जी वापस ले ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+