खाकी की दबंगई, नेता जी की पत्नी को नकल करने से रोकने पर प्रिसिंपल की पिटाई

दरअसल टीएससी नेता गौतम पाल की पत्नी मेघनाद कॉलेज में बीए फस्ट ईयर की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के दौरान एक शिक्षक ने उन्हें नकल करते हुए पकड़ लिया और नकल की पर्ची के साथ उन्हें प्रिसिपल के पास भेज दिया।
मेघनाद साहा कॉलेज की प्रिंसिपल स्वप्न मुखर्जी के मुताबिक उन्होंने महिला को परीक्षाप्रति छीनकर उन्हें बाहर चले जाने का आदेश दिया। नकल के आरोप में परीक्षा से निलंबित महिला के जाने के बाद टीएमसी नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज पहुंचे और प्रिसिंपल से अपनी पत्नी की कॉपी लौटाने को कहने लगे। प्रिसिंपल स्वप्न मुखर्जी ने जब इस बात के लिए इंकार किया तो टीएमसी नेता गौतम पाल और उनके कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई की ।
प्रिंसिपल का आरोप है कि जब उन्होंने नेता की मांग नहीं मानी गई तो उन्होंने मुखर्जी और दो अन्य शिक्षकों पर हमला कर दिया। इनमें एक महिला टीचर थी शामिल थी। टीएमसी नेता की इस करतूत के बाद कॉलेज प3सासन अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications