असम में पुलिस की गोलियों से 30 लोग घायल

पुलिस की फायरिंग में लोगों के घायल होने, और प्रदर्शन के उग्र होने के बाद इलाके में सेना बल को तैनात कर दी गई है। वहीं इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रंगपुर इलाके के कुछ धार्मिक स्थानों पर आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने की खबर मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन शुरु कर दिए। लोगों ने नारेबाजी शुरु कर दी। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया है।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बावजूद इसके लोगों को प्रदर्शन नहीं रुका। बाद में लोगों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस की ओर से गोलीबारी की गई। पुलिस की इस गोलीबारी में सात पुलिसकर्मियों समेत करीब 30 लोग घायल हो गए। फायरिंग के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं घायलों को सिलचर चिकित्सकीय कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications