मुझे सत्ता में आने दो, मैं बताऊंगा, अपराधियों को कैसे डील करें: राज ठाकरे
मुंबई। मुंबई में एक फोटो जर्नलिस्ट के साथ हुए बलात्कार की घटना पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार अप्रभावी हैं। वहीं राज्य गृह मंत्री आर आर पाटिल के पास अपना पद संभालने की कोई योग्यता नहीं हैं लेकिन फिर भी वह अपने पद पर बने हुए हैं। राज्य में अपराध बढ़ता ही रहेगा जब तक कि सत्ता में परिवर्तन नहीं होगा। उन्होने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार की भी आलोचना की।
ठाकरे के अनुसार राज्य में अपराध बढ़ने का कारण उत्तर भारत से आने वाले लोग हैं लेकिन प्रशासन इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रहा है। क्राउड बढ़ता जा रहा है लेकिन सुरक्षा प्रबंध नहीं किये जा रहे हैं। उन्होने आक्रामक लहजे में कहा कि मुझे सत्ता में आने दो फिर मैं बताऊंगा कि अपराधियों के साथ कैसा बर्ताव किया जाना चाहिए।

राज ठाकरे ने अपराध जगत की घटनाओं को कवर न करने के लिए मीडिया को भी दोष दिया और कहा कि मीडिया इन घटनाओं को ठीक से कवर नहीं कर रहा है। यह ध्यान देने योग्य है कि इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है और लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। घटना पर बॉलीवुड ने भी नाराजगी जताई है। इसके पहले भी पिछले दिसंबर, दिल्ली की चलती बस में एक लड़की से गैंगरेप की घटना पर पूरे देश में आक्रोश था, यह मामला अभी भी ट्रायल पर है, अपराधियों को सजा नहीं मिल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications