सोते वक्त पाकिस्तानी सेना ने की थी भारतीय सौनिकों की हत्या

नयी दिल्ली। भारत-पाक सीमा पर तनाव बना हुआ है। जम्मू कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर भारत की सेना के 5 जवानों के हत्या मामला में नया खुलासा हुआ है। भारतीय सेना की ओर से तैयार की गई शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्‍त भारतीय जवानों पर हमला हुआ, उस समय सभी जवान आराम कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सभी पांचों जवानों पर आधी रात के बाद हमला किया गया था। पेट्रोलिंग से थके हुए ये सभी जवान उस वक्त एक बड़े से चट्टानी ढांचे के पास आराम कर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए पाकिस्‍तान के सैनिकों ने इन्‍हें गोली मार दी।

 Pakistan Special Forces killed 5 Indian soldiers at LoC as they slept.

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट, हमले में जीवित बचे जवान के बयानों और सेना की रिपोर्ट के मुताबिक ये खुलासा किया गया है। हलांकि की सेना की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सेना का कहना है कि जब मामले की जांच पूरी हो जाएगी, तभी इस पर चर्चा की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक शहीद हुए सभी भारतीय जवानों को सिर्फ एक ही गोली लगी थी। इसके अलावा जिस दिन से हादसा हुआ उस दिन पाकिस्तान की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान सेना द्वारा 5 भारतीय जवानों की हत्या के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+