उमा बोलीं सोनिया ने आसाराम बापू को बनाया बलात्‍कारी

नयी दिल्ली। धर्मगुरु आसाराम बापू पर नाबालिग के साथ रेप का आरोप लगा है। पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करने का मन बना रही है। उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हो गया है। केस दर्ज होने के बाद आसाराम बापू की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामला दर्ज होने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पूरा माहौल उनके विरोध में है। हर तरफ उनकी आलोचना की जा रही है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ीं हुई हैं बीजेपी का फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती।

उमा भारती संत आसाराम बापू के बचाव में उतर आई है। रेप जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद उमा भारती ने इस पूरे मामले को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। संत के बचाव में उतरीं उमा बारती ने आसाराम बापू निर्दोष करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि आसाराम बापू को सोनिया और राहुल गांधी के विरोध की सजा मिली है।

uma bharti defent asaram bapu

कांग्रेसी राज्यों में उनपर झूठा केस दर्ज किया गया है। उमा भारती ने आसाराम बापू को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने उनके खिलाफ झूटा आरोप लगाया है, लेकिन संत समाज उनके साथ खड़ा है। जहां बीजेपी नेता उमा भारती आसाराम के समर्थन में खड़ी हो गई है तो वहीं जोधपुर के कमिश्नर बीजू जोसेफ ने कहा है कि इस मामले में जल्द ही आसाराम बापू से पूछताछ होगी। पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी के बारे में फैसला लिया जाएगा।

इस मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और सच्चाई के अनुसार कार्रवाई हो। सीएम ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि दोषी साबित होने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आसाराम बापू के गुरुकुल में पड़ने वाली 16 साल की एक लड़की ने धर्मगुरु आसाराम बापू पर तंत्र-मंत्र के नाम पर रेप करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+