मारुति ने पेश किया शानदार कार स्टिंग्रे, कीमत 4.09 लाख रुपये
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपने वाहनों के विशाल रेंज में एक और शानदार इजाफा किया है। इस बार कंपनी ने देश की सड़क पर अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर के प्लेटफार्म पर तैयार की गई स्टिंग्रे को लॉन्च किया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में नई मारुति सुजुकी स्टिंग्रे की शुरूआती कीमत 4.09 लाख रुपये तय की है।
बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई मारुति सुजुकी स्टिंग्रे कई मायनों में बेहद ही खास है। हालांकि शुरू में कहा जा रहा था, कि कंपनी वैगनआर के फेसलिफ्ट वर्जन को स्टिंग्रे के रूप में पेश करेगी लेकिन कंपनी ने इस कार को बिलकुल ही अलग मॉडल के तौर पर लॉन्च किया है। कंपनी स्ट्रींगरे को दो अलग-अलग वैरिएंट के साथ बाजार में उतारा है।

कंपनी ने नई स्टिंग्रे में बेहतरीन 1.0 लीटर की क्षमता का 3 सिलेंडर के सीरीज इंजन का प्रयोग किया है। इसी इंजन का प्रयोग कंपनी ने वैगनआर में भी किया है। बेहद ही आकर्षक लुक से सजी हुई यह कार माइलेज के मामले में भी बेहद हर शानदार है। कंपनी का दावा है कि नई स्टिंग्रे 1 लीटर पेट्रोल में 20.51 किलोमीटर तक का सफर करने में सक्षम है।

कंपनी ने इस कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का प्रयोग किया है। कंपनी ने स्टिंग्रे में नये आकर्षक फ्रंट ग्रील का प्रयोग किया है। इसके अलावा नैरो हेडलाईट इसी खुबसूरती को और भी बोल्ड लुक प्रदान करते हैं। कंपनी ने इसके बोनट को वर्गाकार बनाया है, और साथ ही फ्लैट भी है। इसके अलावा आकर्षक फॉग लैम्प इसके फ्रंट लुक को बेहतर बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications