पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये नीतीश ने मंगवाईं लड़कियां!

पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का भाजपा से नाता क्‍या टूटा, विवाद उन पर सिर चढ़कर बोलने लगे। एक नया विवाद यह उठा है कि उन्‍होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को आकर्षित करने के लिये पार्टी की एक बैठक के लिये नांचने वाली लड़कियां मंगवायी थीं। यह खुलासा बिहार के एक बड़े अखबार ने किया है।

अखबार ने खबर दी है कि पिछले कई महीनों से जदयू की स्थिति बिहार में बिगड़ती जा रही है। इसके दोबारा मजबूत करने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं का सक्रिय रूप से बैठकों में भाग लेना जरूरी होता है। ऐसे में जदयू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने साथ बनाये रखने के लिये नांचने वाली लड़कियों से संपर्क किया और उनसे कहा कि वो विभिन्‍न जिलों में होने वाली बैठकों में कार्यकर्ताओं का मनोरंजन करेंगी।

Nitish Kumar
सूत्रों के अनुसार ये नाचने वाली लड़कियां जदयू के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पदाधिकारियों व समर्थकों का मनोरंजन भी कर रही हैं। अखबार का दावा है कि ऐसे कई पार्टी कार्यक्रम बरह, रुपौली, बिहारशरीफ, रुनीसैदपुर, आलमनगर, कुढ़नी, मंझी, खरगहर, दरौंदा, त्रिवेनींज और दरभंगा में हो चुकी हैं। वहीं पार्टी प्रवक्‍ता का कहना है कि अखबार की खबर पूरी तरह निराधार है। ऐसी कोई डांस पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये जदयू ने आयोजित नहीं की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+