सिंघल-मुलायम की मुलाकात से आजम नाराज, कहा मुसलमानों को मिलेगा गलत संदेश

लखनऊ। राम मंदिर निर्माण और 84 कोसी यात्रा को लेकर विश्व हिन्दु परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। मुलायम और विपिह संरक्षक सिंगल की इस मुलाकात के बाद सपा नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान नाराज हो गए है।

विहिप नेताओं से सपा मुखिया मुलायम सिंह की मुलाकात पर मंत्री आजम खान भड़क गए हैं। आजम खान ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुलायम की विपिह के नेताओं से मुलाकात से मुसलमानों में गलत संदेश जाएगा।

azam khan

आजम ने कहा कि विवादित ढांचा गिराने के लेकर मुसलमान विपिह ने नाराज है, ऐसे में उनसे हाथ मिलाने से मुस्लिमों में गलत संदेश जाएगा।आजम ने कहा कि अशोक सिंहल जैसों को इतना अधिक महत्व दिया जाना उचित नहीं।

आजम खान ने इस मुलाकात के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि विकास एजेंडे पर पहले से निर्धारित कार्यक्रम को इस मुलाकात के लिए विलंबित करना जरूरी नहीं था। अगर मुलायम ऐसा करते है उनके मुस्लिम वोटों पर असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+