किश्तवाड़ हिंसा को गंभीरता से नहीं ले रही कांग्रेस सरकार: राजनाथ सिंह
नयी दिल्ली। पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर में जारी हिंसा को लेकर बीजेपी ने केन्द्र सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। बीजेपी ने किश्तवाड़ा हमले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्र की सत्तारुढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।
भाजपा मुख्यालय पर तिरंगा फहराने के बाद राजनाथ ने किश्तवाड़ में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच हुई झड़प को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा कि इस हिंसा के बावजूद भी सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।

राजनाथ ने कहा, "देश में कुछ ऐसे अवांछित तत्व हैं, जो भारत में रहकर भी 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हैं। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करना चिंतनीय है।"
राजनाथ सिंह ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में जारी सांप्रदायिक हिंसा भारत की संप्रभुता के लिए खतरा है। देश की मौजूदा सरकार इस तरह की चुनौतियों को उतनी गंभीरता से नहीं ले रही जिस तरह इसे लिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications