स्वतंत्रता दिवस पर गणंतंत्र दिवस की बधाई दे रहे सपाई

इन विशाल होर्डिंग्स में सपा के शीर्ष नेताओं -मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और आजम खान- के साथ स्थानीय विधायकों के फोटो भी प्रकाशित हैं। होर्डिंगों में अरुण कुमार और योगेंद्र कुमार के नाम हैं, जो कल्याणपुर क्षेत्र से सपा के पार्षद बताए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस की बधाई देने वाली इन होर्डिग्स को देखकर लोग सपा नेताओं का उपहास उड़ा रहे हैं। स्थानीय निवासी हरिशंकर तिवारी कहते हैं कि यह बहुत शर्म की बात है कि सपा नेताओं को यही नहीं पता है कि स्वतंत्रता दिवस कब होता है और गणतंत्र दिवस कब होता है।
मीडिया द्वारा जब बुधवार को मामला प्रकाश में लाया गया तो किरकिरी से बचने के लिए कुछ जगहों पर झट पट होर्डिग्स हटाने की कोशिश की गई। इस बारे में पूछे जाने पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह ने ज्यादा कुछ कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए उन्हें इसकी जानकारी मिली है। वह जांच करवा रहे हैं। जांच के बाद इसकी जानकारी वह प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications