मोदी एक ऐसे नेता, जिनकी उपेक्षा नहीं की जा सकती: ब्रिटेन

लेबर फ्रेंड्स आफ इंडिया ने कहा है कि हम 'आधुनिक भारत का भविष्य' विषय पर मोदी के विचार जानना चाहते हैं। यह लेबर पार्टी के प्रतिनिधियों और नरेंद्र मोदी के कई वर्षों के काम का चरमबिंदु है। फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और सांसद बेरी गार्डिनर ने कहा है कि मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि हमारे साथ ही पूरा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी मोदी से मिलने और उन्हें सुनने के लिए उत्सुक होगा।
इस पर लेबर फ्रेंड्स आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और सांसद स्टीफन पाउंड ने कहा है कि मैं भी अपने सहयोगियों के साथ ही मोदी के ब्रिटेन में स्वागत के लिए सोंच रहा हूं। उनसे मेरी पिछली मुलाकात 2009 में गुजरात में हुई थी। उन्हें भी अब ब्रिटेन आना चाहिए। लेबर फ्रेंड्स आफ इंडिया के अलावा कंजर्वेटिव फ्रेंड्स आफ इंडिया ने भी मोदी को आमंत्रित किये जाने पर उत्साह जताया था।वहीं इसके सह अध्यक्ष शैलेश वारा ने एक पत्र में व्यक्तिगत नोट लिखकर मोदी से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी।
ब्रिटेन द्वारा मोदी को आमंत्रित करने पर अब उम्मीद की जा रही है कि अमेरिका भी मोदी के लिए नरम रूख अपनायेगा, क्योंकि गुजरात दंगों के बाद से ही दोनों देशों ने मोदी से अपनी दूरी बना ली थी, लेकिन मोदी के पीएम बनने की संभावना के चलते इसे ब्रिटेन की मोदी से नजदीकियां बढ़ाने का संकेत माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications