देश की 2000 ग्राम पंचायतें लेंगी 'बेटी जिंदाबाद' की शपथ

नई दिल्ली। एक्शनएड इंडिया और देशभर में उसके सहयोगी संगठन स्वतंत्रता दिवस से गांधी जयंती के बीच पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं और शहरी इलाकों में नगर पालिकाओं व नगर निगमों आदि के माध्यम से गिरते शिशु लिंगानुपात को रोकने की लिखित शपथ लेने की अपील कर प्रस्ताव पारित करने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। इस दौरान दिल्ली सहित देश के 15 राज्यों में दो हजार ग्राम पंचायतें और स्थानीय निकाय इस अभियान से जुड़ेंगे।

यह अभियान एक्शनएड इंडिया द्वारा देश में लड़कियों की घटती संख्या को रोकने और लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के अभियान 'बेटी जिंदाबाद' का एक हिस्सा है। हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार की कई ग्राम पंचायतों ने इस प्रकार का लिखित प्रस्ताव पारित कर काम करना शुरू भी कर दिया है।

Girl

हरियाणा के साधान्वास ग्राम सभा के सरपंच नरेन्द्र सिंह नरेल ने इस अभियान से जुड़ने का संकल्प लेते हुए बताया कि हम चाहते हैं कि हमारी ग्राम सभा के सभी गांवों में लोग लड़कियों और लड़कों के बीच कोई भेदभाव न करें, उनकी परवरिश, पढ़ाई-लिखाई, सब में बराबरी हो और कोई भी परिवार लिंग आधारित गर्भपात न करवाए। हम विशेष ग्राम सभा में सभी पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों के बीच इस प्रस्ताव की लिखित सहमति लेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इस प्रस्ताव का पूरा पूरा पालन भी किया जाएगा।

एक्शनएड इंडिया के कार्यकारी निदेशक संदीप चचरा द्वारा इस अभियान सम्बन्धी जारी वक्तव्य में बताया गया है कि लंबे अरसे से हमारा संगठन देश में कार्यरत महिला अधिकार समूहों, राज्य सरकारों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को मानव अधिकार के रूप में सुनिश्चित करने के तरीकों पर बातचीत, कार्यशालाएं और कार्यक्रम आयोजित कर रहा था। महिलाओं और लड़कियों के प्रति सोच और व्यवहार में परिवर्तन लाए बिना गिरते शिशु लिंग अनुपात को रोकना मुश्किल है।

इसी उद्देश्य से 'बेटी जिंदाबाद' अभियान में लैंगिक समानता के साथ-साथ महिलाओं एवं लड़कियों के अधिकारों की सुनिश्चितता को केंद्र में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+