वाहनों की बिक्री की मार से बदहाल ऑटो जगत

आर्थिक सुस्ती का असर गुरुवार को देश के वाहन उद्योग की जुलाई बिक्री पर दिखा। अधिकतर कंपनियों की बिक्री जहां एक साल पहले के मुकाबले कम रही या इसमें मामूली प्रगति हुई। वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने कहा कि जुलाई में उसने 51,468 वाहन बेचे, जो एक साल पहले समान अवधि में बिके 73,491 वाहनों की तुलना में 29.96 फीसदी कम है। घरेलू बाजार में कंपनी ने जुलाई में 47,191 वाणिज्यिक और यात्री वाहन बेचे जो एक साल पहले बिके 68,627 वाहनों की तुलना में 31.23 फीसदी कम है।

Must Read• हवा में उड़ने वाली शानदार कार

वाणिज्यिक वाहनों के खंड में घरेलू बाजार में बिक्री 14.20 फीसदी गिरावट के साथ 36,367 रही, जो जुलाई 2012 में 42,387 थी। जुलाई में यात्री श्रेणी में 58.75 फीसदी कम 10,824 कारों की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2012 में 26,240 कारें बिकी थीं। जुलाई में एक साल पहले के मुकाबले 12.06 फीसदी कम 4,277 वाहनों का निर्यात हुआ।

 vehicle sales

दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई महीने में 4,87,545 वाहनों की बिक्री की, जो एक साल पहले की समान अवधि में हुई 4,84,217 वाहनों की बिक्री की तुलना में मामूली 0.68 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा कि जहां वाहन उद्योग की दूसरी कंपनियों को कारोबारी सुस्ती का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उसने बेहतर प्रदर्शन किया है।

हीरो मोटोकॉर्प के विपणन और बिक्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल दुआ ने एक बयान में कहा, "जुलाई महीने में हमारी खुदरा बिक्री में सात फीसदी इजाफा हुआ है, जबकि पूरे देश में मानसून के कारण यह एक सुस्त कारोबारी वाली अवधि होती है।" उन्होंने कहा, "हम इस सकारात्मक विकास को आगे बरकरार रख पाने की उम्मीद करते हैं, क्योंकि हम त्योहारी मौसम की तैयारी कर रहे हैं, जब हम कई वाहन पेश करेंगे।"

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री जुलाई में एक साल पहले के मुकाबले 1.3 फीसदी अधिक 83.299 रही। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने 82,234 कारें बेची थीं।

निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गई। जुलाई में कंपनी ने 8,154 कारें निर्यात कीं, जो पिछले साल की समान अवधि में निर्यात हुई 11,210 कारों के मुकाबले 27.3 फीसदी कम है। घरेलू बाजार में कंपनी ने 75.145 कारें बेचीं, जो जुलाई 2012 में बिकी 71,024 कारों के मुकाबले 5.8 फीसदी अधिक है।

Special• टाइटेनिक से जुड़े इन बातों से आप होंगे अनजान

दुपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में 1,53,676 वाहन बेचे, जो पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले 7,579 कम है।

कंपनी ने कहा कि उसने 1,53,676 वाहन बेचे (1,46,671 दुपहिया वाहन, 7,005 तिपहिया वाहन), जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1,61,255 वाहन (1,57,954 दुपहिया, 3,301 तिपहिया) बिके थे। कंपनी का निर्यात आलोच्य अवधि में 37 फीसदी बढ़कर 26,145 वाहनों का रहा।

अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी फोर्ड इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने जुलाई में 12,338 वाहन बेचे, जो पिछले साल समान अवधि में बिके वाहनों के मुकाबले 48 फीसदी अधिक है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि घरेलू बाजार में उसने जुलाई 2013 में 7,867 वाहन बेचे और 4,471 वाहनों का निर्यात किया।

Hot• आधे लोगों ने किया कार में सेक्‍स

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा कि उसने जुलाई 2013 में 18,469 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जो एक साल पहले समान अवधि में हुई बिक्री से 12 फीसदी अधिक है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने घरेलू बाजार में 17,771 वाहनों की बिक्री, जबकि एक साल पहले 15,595 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।

दूसरी ओर कंपनी के निर्यात में पिछले महीने साल-दर-साल आधार पर 32 फीसदी गिरावट रही। कंपनी ने पिछले महीने 698 ट्रैक्टरों का निर्यात किया, जबकि एक साल पहले 1,026 ट्रैक्टरों का निर्यात हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+